Site icon DD Sandesh

फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा का कैंसर से निधन| Miss India Rinky Chakma Dies.

miss India Rinki chakma passed away

rinki chakma

मनोरंजन की दुनिया से मॉडल और मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 विनर रिंकी चकमा के निधन की दुखद खबर आयी है| रिंकी ने 29 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में 28 फरवरी को ब्रेस्ट कैंसर से संघर्ष करते रिंकी चकमा ने हुए दम तोड़ दिया| साल 2022 में ही रिंकी ने ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित होने की की जानकारी दी थी | मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रिंकी की मौत की पुष्टि की थी|

कौन थी रिंकी चकमा ? Who is Rinky Chakma (Miss India)?

रिंकी चकमा त्रिपुरा के  चकमा समुदाय से बिलॉन्ग करती थी| रिंकी ने 19 मार्च 2017 को असम के गुवाहाटी के सिटी स्क्वायर में आयोजित उत्तर पूर्व क्षेत्रीय ऑडिशन  प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा का ख़िताब अपने नाम किया था| इस प्रतियोगिता में रिंकी ने त्रिपुरा को रिप्रेजेंट किया था|

बीमारी, जो बैंक रिंकी की मौत की वजह|

रिंकी ने खुद अपने फेन्स को अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी  दी थी| रिंकी बहुत कम लोगो को होने वाली घातक बीमारी फाइलोड्स ट्यूमर जो की एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर होता है, से ग्रसित थी| रिंकी चकमा ने इस बीमारी के इलाज के लिए सर्जरी भी करवाई थी|

नेहा धूपिया ने जताया शोक|

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा नेहा धूपिया और सेलिना जेटली ने रिंकी चकमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है| रिंकी के कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहने पर उनके फैन्स भी बहुत दुखी है|

Exit mobile version