Site icon DD Sandesh

Karpoori Thakur Bharat Ratna 2024: पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण के जन्मदाता कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न|

Karpoori Thakur Bharat Ratna 2024: पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण के जन्मदाता कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न|

देश में समय समय पर विभिन्न वर्गों द्वारा आरक्षण की मांग की जाती रही है| देश में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिए अलग अलग आरक्षण बिहार राज्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर द्वारा लागु किया गया था| कर्पूरी ठाकुर का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है क्योंकि राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न Bharat Ratna 2024 द्वारा नवाजने की घोषणा की है|
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 ब्रिटिश काल में समस्तीपुर जिले में हुआ था, सन 1940 में मीट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास करने के बाद उन्होंने भारत छोडो आंदोलन में भाग लिया और उन्हें 26 माह तक कठोर कारावास झेलना पड़ा, इसके बाद समाजवादी दल में प्रादेशिक मंत्री बने| सन 1977 में नेतापद का चुनाव जीता और दो बाद राज्य के मुख्यमंत्री रहे|

Bharat Ratna Award: भारत रत्न से जुडी कुछ रोचक जानकारियां

भारत रत्न भारत गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरुष्कार है| इसकी शुरुआत 02 जनवरी 1954 को हुई थी, यह पुरष्कार उच्तम क्रम की सेवा या प्रदर्शन की मान्यता में पाने वाले की जाती, स्तिथि व्यवसाय या लिंग पर विचार किये बिना दिया जाता है| यह कला, विज्ञानं, साहित्य, सार्वजनिक सेवाओं व मानव प्रयास के हर क्षेत्र के लोगो को दिया जाता है| भारत रत्न प्राप्तकर्ता का भारतीय होना जरुरी होता है, यह प्राकृतिक रूप से भारतीय नागरिक को दिया जाता है| अब तक 48 लोगो को इस सम्मान से नवाजा गया है|

Benefits of Bharat Ratna: भारत रत्न को मिलने वाली सुविधाएं

1. भारत रत्न प्राप्त करने वाले को पुरे भारत में यात्रा करने पर राज्य अतिथि माना जाता है|
2. हवाई अड्डे पर एक वी.आई.पी लॉज व एक अलग से आव्रजन काउंटर उपलब्ध कराया जाता है|
3.  विदेश यात्रा के दौरान सभी प्रकार की सहायता की जाती है |
4. एयर इंडिया पर वे आजीवन निशुल्क यात्रा कर सकते है|
5. आवश्यकता पड़ने पर प्राप्तकर्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है|
6. गृह मंत्रालय की वरीयता सूचि में प्राप्तकर्ता को 7 ए स्थान पर रखा जाता है|
7. भारत रत्न को प्रधानमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन मिलती है|
8. भारत रत्न मिलें वाले को सनद नाम का प्रमाण पत्र व पीपल के पत्ते के आकृति पदक मिलता है|
9. प्रमाण पत्र भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर किये जाते है|
Exit mobile version