पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा।
यूपी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, सपा, भाजपा और बसपा के बीच है। सभी दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गईं।
रानी चटर्जी ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो शेयर की। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गांधी का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है।
प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं…।आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई, साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता और मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर भी साथ में थे।