Site icon DD Sandesh

राम मंदिर में दान देने वाले 10 भारतीय मशहूर हस्तियां | (donation in Ram Mandir Trust)

donation in Ram Mandir Trust

10 . पवन कल्याण

पवन कल्याण दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोडूसर, निदेशक और अभिनेता है| पवन कल्याण ने राम मंदिर निर्माण के लिए लगभग 30 करोड़ का दान दिया है|  पवन कल्याण को राम मंदिर समिति ने राम मंदिर उद्घाटन समाहरोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है|

9 मनीष मुंद्रा

भारतीय फिल्म निर्माता मनुष्य मुंद्रा जिन्होंने आँखों देखी,मसान और कड़वी हवा जैसी कई फिल्मे बनायीं है| मनीष ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है| मनीष अन्य सोशल कार्यो के लिए भी दान देते आये है, कोरोना में मनीष ने बहुत लोगो की मद्दत करी थी|

8. मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा चेहरा है और लोग इन्हे शक्तिमान के नाम से भी जानते है| मुकेश खन्ना ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार का दान दिया है, इस बात का खुलाशा उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है|

7. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रहे है और भारतीय जनता पार्टी से इन्होने राजनीती में कदम रखा है| इनकी बदौलत ही भारतीय क्रिकेट टीम ने एक वर्ल्ड कप और एक टी20 वर्ल्ड कप जीता है| गौतम ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का दान दिया है|  इन्होने अपने अक्स हैंडल पर लिखा की राम मंदिर निर्माण एक गौरवशाली पल है, जिसमे मुझे और मेरे परिवार को योगदान देने का अवसर मिला है|

6. प्रणिता सुभाष

 प्रणिता सुभाष ने  कन्नड़, तेलगु और हिंदी फिल्मो में काम किया है, इन्होने हंगामा जैसी हिंदी फिल्म में काम किया है, इन्होने राम मंदिर निर्माण समिति में एक लाख रूपए का दान दिया है|

5. गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है, प्रेजेंट में यह कई टीवी सीरियल में बतौर लीड एक्टर काम कर रहे है| गुरमीत ने राम मंदिर निर्माण समिति में दी गयी दान राशि तो नहीं बताई लेकिन, एक्स हैंडल पर लिखा जैसा की आप जानते है राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का काम पुरे देश में जोर शोर से चल रहा है, इस शुभ कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवन के चरणों में अर्पित करना चाहते है

4. मनोज जोशी

मनोज जोशी ने हलचल, धूम, भागमभाग, भूल भुलैया जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम किया है और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है| मनोज जोशी ने भी अयोध्या में बने राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है, लेकिन उन्होंने अपने दान राशि गुप्त ही रखी है|

3. हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने कायो हीट फिल्मे दी है और अभी राजनीति में भी पूरी तरह से सक्रिय रहती है, इन्होने राम मंदिर निर्माण में दान के साथ साथ राम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक अभियान भी चलाया जिसमे सेकड़ो लोगो ने करोड़ो रूपए का दान दिया है| हेमा मालिनी ने भी राम मंदिर में दिए अपने दान राशि को गुप्त ही रखा है

2. अनुपम खेर

बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता और कई सफल फिल्मों में काम करने वाले अनुपम खेर, धार्मिक कार्यो के लिए तत्पर रहते है| अनुपम खेर ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में धन के साथ ईंटे भी दान में दी है| अनुपम खेर ने अपनी दान राशि को गुप्त रखते हुए बताया की राम नाम की गूंज पूरे विश्व में है

1. अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण स्टार्ट होते ही अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा था की मंदिर का काम स्टार्ट हो गया है और अब दान देने की बारी हमारी है, मेने शुरुआत कर दी है अब आपकी बारी है| अक्षय ने लगभग पांच करोड़ के आस पास दान दिया है|
Exit mobile version